By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की धूम, उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की धूम, उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
himachal

ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की धूम, उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/26 at 5:47 PM
Share
राकेश,ऊना:  ऊना में गुरुवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सबसे पहले शहीदी स्मारक पर जाकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनको श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सरकारी स्कूल पहुंचकर उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस की तरफ से मार्च पास्ट किया गया जिसमें पुलिस, एनसीसी विंग सहित अन्य टुकड़ियां परेड में शामिल हुई।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था, जिसके बाद देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा हैं। उन्होंने प्रदेश  सरकार की ओर से अब तक के कार्यकाल को लेकर चलाई गई योजनाओं की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए पेपर लीक मामले हो या भर्ती घोटाला हो उन पर तेजी से जांच को आगे बढ़ाया गया हैं। उन्होंने प्रदेश में खासकर ऊना जिला में पानी की व्यवस्था को लेकर आने वाले समय में अच्छी योजनाएं चलाकर प्रदेश में पानी की पूर्ति को बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने प्रदेश के मंदिरों के विकास को लेकर आने वाले समय में निर्णायक कदम उठाए जाने और मंदिरों के विकास को लेकर रोडमैप तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शक्ति पीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा।
चिंतपूर्णी विकास मॉडल प्रदेश के अन्य मंदिरों के लिए सोच विकसित करेगा। इसके साथ साथ उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक योजना की भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से भी प्रस्तुतियां दी गई।
TAGGED: Deputy CM, District, flag, Republic Day, una
admin January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article !जब नन्हे बच्चो ने मनाया गणतन्त्र दिवस, देश भक्ति का जज्बा देख बड़े भी हैरान
Next Article 69 नेशनल हाइवे के नाम पर बीजेपी ने सेंकी राजनेतिक रोटियां: विक्रमादित्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?