नाहन/देवेन्द्र कुमार: रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने के आरोप लगाए है। विनय कुमार अपने समर्थकों के साथ 2 दिवसीय महल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान महल क्षेत्र की बडोल पंचायत में बीजेपी बूथ अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।
विनय कुमार ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भाजपा ने जामना गांव में प्रचार कर लोगों बीच यह संदेश फैलाया कि यहां से 10 परिवार भाजपा में शामिल हो गए, मगर हकीकत यह है कि यह लोग अभी भी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा लगातार कई मुद्दों पर लोगो को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है ,मगर जनता कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है।
