मंडी/परी शर्मा: जहां एक ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने द्रंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में समर्थन मांगा। वहीं वे कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसे। कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बंटी है और हर कोई मुख्यमंत्री की दौड़ में है। कांग्रेस में नेतृत्व की कमी, ना नेता, ना नीति, ना नियत। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई विधायक नहीं बनना चाहता बल्कि सब मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खुद कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ने ही अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाए थे। प्रतिभा सिंह ने कहा था कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की नहीं सुनी जाती। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी शिमला तो आते है, लेकिन सेर-सपाटे के लिए आते है और घूम फिर कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आपसी खिंचतान के चलते उनके कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए है।
