शिमला : कमल भारद्वाज – नगर निगम शिमला चुनाव के मतदान के लिए मात्र 3 दिन का समय शेष है । 30 अप्रैल को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा और 2 मई को मतदान होना है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी लगातार चुनावी मैदान में डटे है। वार्ड नंबर 9 कच्ची घाटी से भाजपा प्रत्याशी अलका कंवर भी लगातार अपने चुनावी प्रचार में डटी है और जनता के बीच वार्ड से जुड़े मुद्दों को लेकर जा रही है। अलका कंवर ने शुक्रवार को तारा देवी में अपना प्रचार किया और अपने प्रचार के दौरान मीडिया से मुखातिब हुई।
अलका कंवर ने कहा कि वह जानता के बीच में अपने मुद्दों को लेकर जा रही है और उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह कच्ची घाटी वार्ड से जीत कर आती है तो बच्चों और बुजुर्गों के के लिए पार्क निर्माण, लोगों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण आदि कार्य उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी नगर निगम शिमला में अथाह विकास किया है और भाजपा यदि फिर से नगर निगम शिमला में आती है तो विकास कार्यों को और ज्यादा गति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने जनता से चुनाव में समर्थन की भी अपील की है।
