भावना शर्मा: हिमाचल में जिला कांगड़ा के बैजनाथ से संबंध रखने वाले चित्रकार कमल कुमार की कला की देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मुरीद हो गई हैं। चित्रकार कमल कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका बनाया हुआ पोट्रेट भेंट किया हैं, जिसे देखने के बाद राष्ट्रपति ने कमल की कला की सराहना भी की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमल को भविष्य में अपनी इस कला को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित्त भी किया हैं।
चित्रकार कमल कुमार ने बताया कि उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू से मिलने आ रहे अपने हाथों से चित्रित राष्ट्रपति का पोट्रेट स्वयं उन्हें भेंट करने का यादगार अवसर प्राप्त हुआ हैं। उन्होंने इस पोट्रेट को 7 माह की अवधि में तैयार किया हैं।
बता दें कि कमल कुमार जो कि अर्धसैनिक बल में एक अधिकारी के तौर पर पदस्थ हैं वह बिना किसी ट्रेनिंग ओर फाइन आर्ट्स से जुड़ी कोई भी पढ़ाई ना करने के बाद भी 4-5 वर्षों में हॉबी के तौर पर चित्रकला की शुरुआत कर आज देश के प्रथम नागरिक तक पहुंचने का अवसर प्राप्त कर चुके हैं। इससे पूर्व भी कमल ने बौद्ध गुरु दलाई लामा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , सांसद इंदु बाला गोस्वामी एवं कई अन्य गणमान्यों के पोट्रेट बनाकर उन्हें भेंट कर चुके हैं।
कमल को चित्रकला में कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। कमल का सपना है की आने वाले समय में अपने गृह स्थान बैजनाथ में अपनी आर्ट गैलरी खोले एवं चित्रकला के इच्छुक लोगों को भी कला सिखाएं l
