शिमला:संजु चौधरी(TSN)-शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार भी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करने जा रही है.उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से अपनी सीट का भी दावा किया.
सुरेश कश्यप ने कहा कि पूरे देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है.जनता से भी भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है.जनता मन बना चुकी है कि जो राम को लाए हैं,हम उनको लाएंगे.उन्होंने कहा कि रविवार को शिमला की चौड़ा मैदान में हुई जनसभा में भी जनता का भरपूर समर्थन मिला और भारतीय जनता पार्टी की जीत बिलकुल तय है.
