राकेश, ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । निवर्तमान जयराम सरकार में कृषि मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी बंगाणा पहुंचे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व वीरेंद्र कंवर ने अपने समर्थकों के संग एक विशाल समर्थन रैली निकाली और पूरे दमखम के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन किया । इस दौरान वीरेंद्र कंवर के समर्थकों का जोश देखते ही बनता था। समर्थकों ने अपने उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी की म, हालांकि इस दौरान मौसम का मिजाज भी कुछ हल्का बिगड़ा हुआ रहा , लेकिन इसके बावजूद वीरेंद्र कवर के समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ और वह भारतीय जनता पार्टी के निशान वाले छाते लेकर उनके समर्थन में पहुंचे।
बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने अपने समर्थन के लिए कुटलैहड़ की जनता का आभार व्यक्त किया और पहले से अधिक मतों से लीड देकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का भी दावा किया । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में विकास के अग्रिम पथ पर रहने की भी बात कही ।
