ज्वाली:रशपाल सिंह(TSN)-भाजपा को जिताने व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में महिलाओं की विशेष भूमिका होगी।यह बात कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने विधानसभा क्षेत्र जवाली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।जगह-जगह भारी जनसमूह को उमड़ा देखकर डॉ राजीव भारद्वाज गदगद हुए।उन्होंने कहा कि यही जनसमूह भाजपा की नाव को सागर से पार लगाएगा।
डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त व स्वरोजगार बनाने के लिए काफी अहम योजनाएं बनाई हैं.जिनका महिलाओं को लाभ मिल रहा है। डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है,उसे पूरा किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी पक्की है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि सांसद जीतेंगे तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
