By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम चुनावों के लिए ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, आधा दर्जन ने भरा नामांकन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > शिमला नगर निगम चुनावों के लिए ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, आधा दर्जन ने भरा नामांकन
himachalpolitical

शिमला नगर निगम चुनावों के लिए ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, आधा दर्जन ने भरा नामांकन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/04/17 at 3:38 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सोमवार को काफी संख्या में उम्मीदवार अपना नामांकन भरने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। 13 अप्रैल को जहां किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था वहीं सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
शिमला शहरी के अलावा ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार उपायुक्त कार्यालय में नामांकन भरने के लिए पहुंचे। उम्मीदवारों में को कच्ची घाटी से अलका कवंर, निशा ठाकुर न्यू शिमला, भारती सूद लोअर बाजार, शैली ठाकुर समरहिल, मदन शर्मा सांगटी, सपना कश्यप अन्नाडेल,सरोज ठाकुर रुलदुभट्टा सहित अन्य उम्मीदवार लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन भरने पहुंचे। नामांकन भरने के साथ ही उन्होंने जीत का दावा भी किया। नामांकन भरने के लिए आए उम्मीदवारों के साथ पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भोपाल के विधायक बिट्टू वर्मा करसोग के विधायक दीपराज भी मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला नगर निगम चुनाव जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने शिमला शहर में काफी विकास कार्य किए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में ओवर ब्रिज बनाने के साथ नालों का चैनेलाइज करने और नई दुकानें बनाने के साथ ही शिमला शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोल डैम से पानी की परियोजना पर काम शुरू किया गया हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 15 सौ  देने का वादा किया था लेकिन महिलाओं को 1500 नहीं मिल रहा है और अब इन चुनावों में महिलाएं ही कांग्रेस से सवाल करेंगी कि यह 15 सौ क्यों नहीं दिए गए हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर शिमला शहर में फर्जी बोर्ड बनाने के आरोप लगाए।
वहीं नामांकन भरने के लिए आए उम्मीदवार कमल ठाकुर ने कहा कि वह काफी लंबे समय से चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटे थे और सांगटी की जनता  उनके साथ है और इस बार फिर से भाजपा यहां से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार और नगर निगम में शिमला के सभी वार्डों में काफी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई हैं। महिलाओं को 15 सौ  देने का वादा किया था लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को पंद्रह सौ नहीं दिया जा रहा है,जिसके चलते महिलाओं में भी काफी रोष है और इन चुनावों में जनता कांग्रेस को जवाब देगी।
वहीं विधानसभा चुनाव से पहले  माकपा से भाजपा में शामिल हुई शैली ठाकुर को भाजपा ने समरहिल से चुनाव में उतारा हैं।  भाजपा उम्मीदवार शैली ठाकुर का कहना है वे पहले भी इसी वार्ड से पार्षद रही थी और  5 सालों में उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं और इस बार फिर से वे चुनाव लड़ने जा रही है और उम्मीद है कि समरहिल की जनता उन पर फिर से विश्वास जताएगी। वह फिर जीत कर नगर निगम में पहुंचेगी।
TAGGED: BJP, candidates, elections, Municipal Corporation, nominations, Shimla
admin April 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छात्रों की मांगों को लेकर CM को ABVP का ज्ञापन…शिक्षण संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने की माँग
Next Article शिमला एमसी चुनाव: भाजपा में बग़ावत,टिकट ना मिलने से नाराज़ पूर्व पार्षद ने इंजनघर वार्ड से भरा आजाद उम्मीदवार नामांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?