संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा पार्टी में बगावत हावी होने लगी हैं। सोमवार को भाजपा से पूर्व पार्षद रही आरती चौहान ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन भरा हैं। पार्टी से टिकट ना मिलने के चलते उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं।
सोमवार सुबह ही अपने समर्थकों के साथ आरती चौहान उपायुक्त कार्यालय पहुंची जहां सहायक आयुक्त के पास अपना उन्होंने इंजन घर वार्ड से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आरती चौहान ने कहा कि भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर दूसरे वार्ड के रहने वाले व्यक्ति को टिकट दी है जबकि वे इंजनघर में रहते नहीं वे सिमिट्री में रहते हैं। उन्होंने कहा की इस वार्ड में उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं करोड़ो के काम किए हैं, बावजूद इसके पार्टी ने उनका टिकट काटा हैं, जबकि अन्य वार्डों में पार्टी ने पूर्व 6 पार्षदों को टिकट दिए हैं। इसी के चलते वह आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने कहा की वार्ड की जनता ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रही हैं। जनता के कहने पर वह चुनाव लड़ रही हैं।
बता दें की इंजन घर वार्ड इस बार अनारक्षित वार्ड हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विकास थापटा को भाजपा ने यहां से नगर निगम चुनावों के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया हैं, जबकि इस वार्ड से भाजपा की ही पूर्व पार्षद आरती चौहान ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी,लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी जिसके चलते आरती ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भर दिया हैं। अब जब आरती चौहान ने बताना आजाद उम्मीदवार नामांकन भर दिया है तो ऐसे में इंजन घर वार्ड में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
