अरविंदर सिंह,हमीरपुर: राष्ट्रीय भाजपा के आह्वान पर सोमवार को हमीरपुर में विभाजन विभीषण स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के सांसद और प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने शिरकत की। उन्होंने जहां पहले मंडल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आदर्श गांव को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को भी हौसला अफजाई की जो इतनी भारी बारिश के कारण पिछले कल ही सूचना दे दी गई थी प्रोग्राम को स्थगित ना करते हुए वह सभी लोग प्रोग्राम में पहुंचे।
डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि किस तरह विभाजन के दर्द को याद करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषण स्मृति दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि देश बंट+वारे के द+र्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफ+रत वह हिं+सा के कारण हमारे लाखों भाई-बहनों को विस्थापित होना पड़ा था और अपनी जा+न तक गवांनी पड़ी थी।
उन्होंने बताया कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य वह दुर्भावना को समाप्त करने के लिए प्रेरित करेगा और साथ-साथ सद्भाव व मानवीय संवेदनाएं भी मौजूद होंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार विभाजन के समय हुए सांप्रदायिक दं+गों में 10 से 15 लाख लोगों को अपनी जा+न तक गंवानी पड़ी थी।
कार्यक्रम में इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा, इस कार्यक्रम के प्रभारी नवीन शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव विजयपाल सोहर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला, मंडल के महामंत्री सुरेश सोनी, औद्योगिक प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश परमार, जिला मीडिया के सह प्रभारी विकास शर्मा, होशियार सिंह, जोगिंदर कुमार, दीक्षित मिश्रा, अक्षु ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
