ऊना, राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के जिला परिषद प्रभारी धर्मेंद्र राणा ने दावा किया है कि क्षेत्र की तीनों जिला परिषद सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरा है।
धर्मेंद्र राणा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके तहत वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सकारात्मक परिणाम चुनावों में देखने को मिलेगा।
उन्होंने अपने पूर्व अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मशाला में प्रभारी रहते हुए भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया था और उसी अनुभव का लाभ अब कुटलैहड़ क्षेत्र में मिल रहा है।राणा ने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भुट्टो ऐसे नेता हैं जो हमेशा जनता की आवाज उठाने के लिए आगे रहते हैं। साथ ही उन्हें एक प्रभावशाली और रणनीतिक सोच रखने वाला जननेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिली है।
TAGGED:
Una BJP leader
Chandrika
