सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र के समीप शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस सड़क पर पलट गई, जिससे बस चालक और एक यात्री घायल हो गए। बस में उस समय लगभग 10 से 12 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार निजी बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। जब बस सलोगड़ा के पास पहुंची तो चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ते ही बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस यदि एक-दो बार और पलटती तो वह सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। वहीं फॉरलाइन परियोजना में कार्यरत सेफ्टी मैनेजर हिमांशु दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
TAGGED:
Solan Salogda near bus accident
Chandrika
