By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा ने काटी हिमाचल की तरक़्क़ी की जेब,हिमाचल को 1 दशक पीछे लाकर किया खड़ा: रणदीप सिंह सुरजेवाला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा ने काटी हिमाचल की तरक़्क़ी की जेब,हिमाचल को 1 दशक पीछे लाकर किया खड़ा: रणदीप सिंह सुरजेवाला
himachalpoliticalpolitical

भाजपा ने काटी हिमाचल की तरक़्क़ी की जेब,हिमाचल को 1 दशक पीछे लाकर किया खड़ा: रणदीप सिंह सुरजेवाला

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/11/09 at 4:56 PM
Share

राहुल चावला , धर्मशाला: प्रदेश विधानसभा चुनावों में कुल 3 दिन बाकी रह गए हैं। चुनावी मैदान ने उतरे प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार भी अब अंतिम दौर में है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अभी भी चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार के लिए डटे हुए हैं और प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी रैलियों ओर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस नेता एंव राष्ट्रीय स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के लिए चुनावी प्रचार किया।

उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले जनता ने ऐसी सरकार बनाई जो बहुत उम्मीदों के साथ सत्ता में आई, जिन्होंने कहा कि वह पूरे हिमाचल की तस्वीर धर्मशाला की तस्वीर बदल कर दिखाएंगे। आज 5 साल बाद देवभूमि व वीर भूमि हिमाचल भाजपा के हाथों ठगा हुआ महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा आपने पॉकेट मार तो सुना होगा, भाजपा वे जेब काटने वाले थे जो 5 साल पहले झूठ बोल कर आए और उन्होंने हिमाचल की तरक्की की जेब काट ली। हिमाचल के नौजवानों के भविष्य की जेब काट ली। हिमाचल में हमारी बहनों के बजट की जेब काट ली। हिमाचल में ईमानदारी की जेब काटकर भ्रष्टाचार का शासन दे दिया और हिमाचल को एक दशक 10 से 15 साल पीछे लाकर खड़ा कर दिया।

सुरजेवाला ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा कि आज आप जो रणबांकुरे हैं चुनाव में आपको ही अब स्थिति को बदलना होगा। जनता ने धर्मशाला के विकास का रास्ता चार लाइनों में खूबसूरती से बनाया कि सुधीर ही सुधार है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास कोई कमान नहीं है, इनका बटन दिल्ली से चलता और बीच में करंट की लाइन टूटी पड़ी है ना वहां कोई काम होता है और ना यहां। उन्होंने कहा की मोदी अभी तक जनता को ये नहीं बता पाए कि 80 करोड़ कब आएंगे। 8 साल से जयादा का समय बीत जाने के बाद भी लोगों को कोई 15- 15 लाख नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी की जुमलेबाजी आज जनता जान चुकी है। अगर भाजपा के लोग दोबारा सता में आये तो ये पूरे हिमाचल को खा जाएंगे,इसलिए इनको जितना जल्दी बाहर का रास्ता हिमाचल दिखाएगा उतना जल्दी इस प्रदेश के अंदर न्याय आएगा। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा के हक में वोट डालने की अपील लोगों से की।

वहीं रैली को संबोधित करते हुए धर्मशाला से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने कहा कि आपको मालूम है हम लोग कुछ करके दिखाएंगे। हमारा सबसे बड़ा जिला कांगड़ा के धर्मशाला से ऐसा इतिहास बनाएं, इतने वोट डालें कि कांग्रेस पार्टी को जितने आज तक के चुनाव में कभी नहीं पड़े। उन्होंने कहा मैं बूथ-बूथ में आकर घुमा भी हूं। आप लोगों ने मुझे विश्वास दिया है कि ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि जो माहौल इस समय बदलाव का प्रदेश में है कांग्रेस की सरकार 50 से ऊपर सीटें लेकर प्रदेश में सरकार बनाएगी और आने वाले 5 वर्ष में प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष आपने देखे हैं कोई भी एक उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी की इस प्रदेश के लिए नहीं रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि इसी मैदान में भारत के गृह मंत्री भी रैली करने आए थे और आधी कुर्सियां खाली रही जिसमें जनता ने बता दिया कि प्रदेश में वही सरकार चलेगी जो लोगों के सुख दुख में साथ रहे और विकास कार्यों के साथ लोगों के काम आए। लोगों का विकास करे,उन्हें रोजगार दे।

TAGGED: BJP, Randeep Singh Surjewala
admin November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेपाली मूल के व्यक्ति की मर्डर मिस्ट्री में पुलिस को मिली सफलता, 3 दिन में दबोचा आरोपी
Next Article काजा में आयोजित हुआ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का अंतिम अभ्यास सत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?