नाहन/देवेंद्र कुमार: विधायक राजीव बिंदल ने नाहन में बीजेपी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और एक बार फिर से हिमाचल में बीजेपी मिशन रिपीट करने वाली है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। ऐसे में प्रदेश में सत्ता वापसी तय है। बिंदल ने कहा कि जिस तरीके से 4 पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकारें रिपीट हुई है। उसी तर्ज पर हिमाचल में भी एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लगातार कुनबा बिखरता जा रहा है।
