नाहन/देवेन्द्र कुमार
हिमाचल के सभी विधानसभा सीटों पर इन दिनों बीजेपी का प्रचार रथ लोगों तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचा रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार अपनी उपलब्धियां आम लोगों के सामने रख रही है, ताकि पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिल सके।
नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी का एक चुनाव रथ जगह-जगह जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहा है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व बीजेपी विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाकर आम जनमानस को राहत पहुंचाई है और अब अपनी उपलब्धियों को पार्टी लोगों के बीच पहुंचा रही है। जिसके लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 रथ चलाए गए है।बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की उपलब्धियों को वीडियो के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और प्रदेश में चुनाव आचार संहिता ना लगने तक रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे।
