By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कंगना रनौत के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उग्र हुई BJP… जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली रोष रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कंगना रनौत के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उग्र हुई BJP… जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली रोष रैली
himachalpolitical

कंगना रनौत के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उग्र हुई BJP… जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली रोष रैली

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/27 at 3:16 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज भाजपा ने मंडी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में एक रोष रैली निकाली। इसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह कंगना का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश का अपमान

जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नही कर सकते। आज कंगना रनौत ने अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा तो कांग्रेसियों मे बौखलाहट पैदा हो गई है। यह वही कांग्रेस है जिनके रहते प्रदेश में गुड़ियां हत्या*कांड हो गया और वे कुछ नहीं कर पाए। नैना साहनी का कांड भी इसी कांग्रेस के शासन में हुआ है। लेकिन मंडी की बेटी का जिस तरह से अपमान करने की कोशिश की गई है उसे किसी भी लिहाज से बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मंडी के बेटी के अपमान का बदला न सिर्फ मंडी बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस नेत्री यह कह रही हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का ऐक्सेस बहुत से लोगों के पास है। यदि ऐसा है तो जिसने यह पोस्ट डाली उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है और चुनाव आयोग से जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

बागी हो रहे नेताओं को जल्द मना लिया जाएगा

जयराम ठाकुर ने बागी हो रहे नेताओं पर बोलते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कुछ लोगों का नाराज होना स्वभाविक है। ऐसे लोगों के साथ वार्ता की जा रही है और जल्द ही सभी को मना लिया जाएगा।इस मौके पर उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सभी विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi BJP Aakrosh rally
Chandrika March 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी में सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आ*ग…मजदूर घायल
Next Article प्रदेश में 31 मार्च तक बारिश बर्फबारी के आसार, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?