अरविंदर सिंह,हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रबंधन समिति के प्रमुख महेंद्र धर्माणी ने आज शिमला से प्रदेश में होने जा रहे आम चुनावों की दृष्टि से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। की गई नियुक्तियों ने हमीरपुर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा को भी बड़ा दायित्व देते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। लंबे अरसे से पार्टी की ओर से मीडिया के क्षेत्र में दिए गए दायित्वों को अंकुश दत्त शर्मा निभा रहे है।
पार्टी में इससे पहले अंकुश दत्त शर्मा तीन बार भाजयुमों के जिला मीडिया प्रभारी और तीन बार भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी होने के साथ-साथ गौवंश प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी एवं लगभग 10 चुनावों में चुनाव मीडिया प्रकोष्ठ में अपनी जिम्मेवारी बखूभी निभा चुके है।
अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी की ओर से दी गई है वह उसको ईमानदारी से निभाएंगे। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल,केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया है।
