By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खाली कुर्सियों के आगे भाषण दे कर चले गए कांग्रेस के शीर्ष नेता, नहीं जुटा पाए भीड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > खाली कुर्सियों के आगे भाषण दे कर चले गए कांग्रेस के शीर्ष नेता, नहीं जुटा पाए भीड़
himachalpoliticalpolitical

खाली कुर्सियों के आगे भाषण दे कर चले गए कांग्रेस के शीर्ष नेता, नहीं जुटा पाए भीड़

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/29 at 6:01 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दल अपना जनाधार दिखाने के लिए बड़ी रैलियां प्रदेश में कर रही है। इससे पहले जहां भाजपा की ओर से मंडी में युवा संकल्प रैली आयोजित की गई तो वहीं आज सुजानपुर में कांग्रेस की ओर से जन संकल्प रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस की इस जन संकल्प रैली में भीड़ ना जुट पाने की बात करते हुए भाजपा कांग्रेस की रैली को फ्लॉप करार दे रही है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि इस रैली में बड़े ना होने की वजह से कांग्रेस के शीर्ष नेता खाली कुर्सियों के आगे ही भाषण देकर चले गए हैं

सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर,जिला परिषद एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रणजीत सिंह और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधायक ने गुरुवार को सुजानपुर मैदान में जन संकल्प रैली का आयोजन किया था कांग्रेस नेता ने सुजानपुर के गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण इस रैली के लिए दिया था लेकिन सुजानपुर की जनता विधायक को समझ चुकी थी और विधायक भी समझ चुके थे कि जनता ने उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया है। यही वजह रही कि उन्होंने अन्य विधानसभाओं से नेताओं व उनके समर्थकों को बुलाया था ताकि रैली मेंं भीड़ जुटा पाए लेकिन इसमें भी विधायक असमर्थ रहे है।

उन्होंने कहा कि यह संकल्प रैली विधायक राजेन्द8 राणा के लिए कलंक रैली बन गई है। कारण यह है कि रैली में विधानसभा क्षेत्र की जनता पूरी तरह से नदारद रही और अधिकतर जो संख्या रैली में पहुंची वह अन्य विधानसभा क्षेत्रों की थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कितनी भीड़ उमड़ी थी इस बात का अंदाजा वहां पर गाड़ियों में लदी पड़ी कुर्सियों को देखकर लगाया जा सकता है जिन्हें मैदान में लगाने का भी कष्ट विधायक और उनके कार्यकर्ताओं को नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जन संकल्प रैली में विधायक की ओर से सुबह 10:30 बजे र्यक्रम निर्धारित किया गया था,लेकिन जब विधायक को इस बात की भनक लगी कि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ इकट्ठी नहीं हुई है तो उन्होंने कार्यक्रम को 2 घंटे आगे सरका दिया। इसके बाद यह कार्यक्रम 12:00 बजे शुरू होगा और 12:00 बजे मुख्य अतिथि पहुंचेंगे इस बात की घोषणा कर दी गई, लेकिन हैरानी तब हुई जब 12 बजे भी कुर्सियां नहीं भरी तब हार कर 12:45 बजे मुख्य अतिथि का चौपर कार्यक्रम स्थल पर लैंड हुआ।

उन्होंने कहा कि रैली ने आलम यह रहा कि मंच स्थल पर कांग्रेसी नेता खाली कुर्सियों के आगे ही भाषण देते गए और यह कुर्सियां कार्यक्रम समाप्त होने तक भी नहीं भरी। संकल्प रैली के बहाने विधायक विधानसभा क्षेत्र की जनता को इकट्ठा करना चाहते थे लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस रैली का पूरी तरह बहिष्कार किया। यही कारण है कि इस रैली में विधानसभा क्षेत्र की जनता नाममात्र रही अधिकतर लोग अन्य विधानसभा क्षेत्रों के इस रैली में शामिल हुए।

मीडिया से भी हुई बदसलूकी

विधायक की इस जन संकल्प रैली में कार्यक्रम को कवर करने के लिए पहुंची मीडिया की टीम के साथ भी बदसलूकी की गई । प्रतिष्ठित समाचार पत्र के जिला ब्यूरो के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसकी प्रेस क्लब हमीरपुर में घोर निंदा की है। क्लब के महासचिव के साथ भी यहां बदसलूकी की गई।

चोरी हो गए दर्जनों फोन

विधायक राजेंद्र राणा की इस जन संकल्प रैली में कार्यकर्ता कम और जेब कतरे ज्यादा आए थे जिसका प्रमाण यह है कि दर्जनों लोगों के मोबाइल चोरी हो गए बटुए चुरा लिए गए। यहां तक की नेता के पुत्र का मोबाइल भी चोरी हो गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कई लोगों ने चोरी संबंधी शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज करवाने भी जा रहे है।

TAGGED: himachal, political
admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरि चंद गोयल को प्रभारी जिला मंडी किया गया नियुक्त
Next Article अंकुश दत्त शर्मा को भाजपा ने दिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता का कार्यभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?