By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर हल्के में भाजपा ने कांग्रेस को दिया ट्रिपल झटका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर हल्के में भाजपा ने कांग्रेस को दिया ट्रिपल झटका
himachalpolitical

सुजानपुर हल्के में भाजपा ने कांग्रेस को दिया ट्रिपल झटका

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/30 at 4:28 PM
Share

सुजानपुर,30 सितम्बर:सत्तासीन कांग्रेस द्वारा पूरी ताकत झोंक दिए जाने के बावजूद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद और वार्ड पार्षद के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है और जीत के बाद भाजपा के दोनों विजेता प्रत्याशियों ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के आवास पर पहुंचकर जश्न का माहौल बना दिया।भाजपा की यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि जिला परिषद के बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद वार्ड से मौजूदा विधायक कैप्टन रंजीत राणा द्वारा सीट खाली करने के बाद यह उपचुनाव हुआ था और विधायक ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न तो बनाया ही था ,साथ ही सत्ता का पूरा तंत्र भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटा था लेकिन यहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने जीत अर्जित करके भाजपा को दोहरी खुशी मनाने का मौका दे दिया।

जिला परिषद और वार्ड पार्षद का चुनाव भी जीता

इससे पहले कल सुजानपुर नगर परिषद के एक वार्ड के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरजा ठाकुर ने भी शानदार जीत अर्जित की थी।कांग्रेस को इन दोनों उपचुनाव में हार का मुख देखना पड़ा है।दिलचस्प बात यह भी है कि सुजानपुर नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा ने पहले जीत अर्जित करवा कर कांग्रेस का खेल खराब किया था।और अब दोनों उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशियों ने जीत अर्जित करके कांग्रेस को ट्रिपल झटका दे दिया है।सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के बाद कांग्रेस को यहां लगातार झटके लग रहे हैं।

राजेंद्र राणा के आवास पर जीत के बाद पहुंचे प्रत्याशियों ने बनाया जश्न का माहौल

पिछले कल और आज जीत अर्जित करने वाले भाजपा के दोनों विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों सहित राजेंद्र राणा के आवास में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और वहां जश्न का माहौल बना दिया।राजेंद्र राणा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर मोहर लगाई है।उन्होंने कहा चुनावी नतीजे ने साफ बता दिया है कि जनता सुक्खू सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटीयां ही कांग्रेस के गले की फांस बनती जा रही हैं।राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने मित्रों पर खजाना लूटा कर प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है।राजेंद्र राणा ने कहा कि यह चुनावी नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि जनता सुक्खू सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।हिमाचल की जनता के इसी जन आक्रोश को भांपकर कांग्रेस नेतृत्व ने भी चुनावी राज्यों में हिमाचल के सीएम सुक्खू को चुनाव प्रचार से दूर किया रखा है।

TAGGED: Sujanpur District Council and Ward Councilor
Chandrika September 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HPUTWA की सुक्खू सरकार को चेतावनी.. शिक्षकों की मांगें न मानी, तो होगा आंदोलन
Next Article CPS के बयान पर बोले विक्रमादित्य सिंह..मैं सिर्फ आलाकमान और मुख्यमंत्री के लिए जवाबदेह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?