अरविंदर सिंह, हमीरपुर: भाजपा ने आयुष्मान और हिमकेयर से गरीबों को इलाज की चिंता से मुक्ति दिलाई। इस बार जनता ने अपना वोट भाजपा को देने का मन बना लिया है। यह बात स्थानीय विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा ने धंगोटा, भैल, समताना, उसनाड़, नयन थप्पड़, तथा झंझयाणी पंचायत में अपने चुनावी प्रचार के दौरान कही।
बता दें कि माया शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं ओर महिलाओं ने इस बार माया शर्मा को जिताने का मन बना लिया। माया शर्मा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के घर द्वार जाकर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं इसके साथ ही वहां भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवा रही है।
