भावना, शिमला: छात्र संगठन एनएसयूआई विधानसभा चुनाव में मेनिफेस्टो तैयार करने जा रही है। एनएसयूआई ने फैंसला लिया है कि वह भाजपा सरकार की छात्र युवा विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह सब फैंसले लिए गए है।इस बैठक में राष्टीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने शिरकत की ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों को लोगों के बीच ले जाने के निर्देश दिए।
छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि प्रदेश का छात्र भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों से त्रस्त है। प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र हितों का हनन कर रही है और शिक्षण संस्थानों में जबरदस्ती अपनी विचारधारा को थोंपने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पूर्व वीसी ने अपने बेटे की पीएचडी में एडमिशन नियमों के विपरीत करवाई ओर विश्वविद्यालय को आरएसएस का अड्डा बना कर रखा है और विचारधारा को थोपा जा रहा है । विश्वविद्यालय में संघ के
लोगों को वीसी की ओर भर्ती किया गया और उसका इनाम वीसी सिंकंदर कुमार को राज्यसभा में सांसद के रूप में दिया गया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि पहले तो भर्तियां निकलती नहीं है और अगर निकलती है तो उसके पर्चे लीक हो जाते है। आधे से ज्यादा भर्तियां कोर्ट में स्टे के माध्यम से लटकी हुई है ओर इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर एनएसयूआई छात्रों के बीच जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन होने के नाते एनएसयूआई छात्र हितों के लिए जल्द ही एक मेनिफेस्टो लाएगी। उसी को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकारणी की बैठक रखी गई है।
भर्ती विधान एक्ट लागू करवाने के लिए किया जाएगा काम
यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार यहां आती है तो उस मेनिफेस्टो में एनएसयूआई का मुख्य मुद्दा रहेगा की भर्ती विधान एक्ट लागू किया जाए।इस एक्ट के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जितनी भी परीक्षाएं होंगीं उसकी प्रकिया एक तय समय सीमा में पूरी हो और नोटिफिकेशन से लेकर जॉइनिंग तक पूरी प्रकिया 6 महीने में पूरी हो सके। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा में कोई घोटाला करता है तो उस भर्ती विधान के तहत फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में उसके खिलाफ कार्रवाई हो और कड़ी से कड़ी सजा उसे मिले। जिसस की वर्तमान सरकार पीछे जितने भी पर्चे लीक हुए है उसमें शामिल लोग बेल लेकर बाहर घूम रहे है वैसे लोग आगे ना बिना सजा के घूम पाएं।
