शिमला (एकता): चुनावी दंगल में ओल्ड पेंशन स्कीम क्या रंग दिखा रहा है, हम इस पर बताने जा रहे है। कांग्रेस ने इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। कांग्रेस दल के नेता लगातार इसे लागू करने के वादे कर रहे हैं।
शिमला ग्रामीण हल्के के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ नए साल 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में ओपीएस (OPS) की बहाली होगी, फिर कर्मचारियों के साथ बैठकर नाश्ता करेंगे। ‘
गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना को 1 अप्रैल 2004 को बंद कर दिया गया था और इसे राष्ट्रीय पेंशन योजना से बदल दिया गया था।
