सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर के मुरारी मार्केट हॉल में आज आईसीडीएस डे मनाया गया। जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा कि महिलाओं का समाज में अहम रोल है, महिलाएं समाज का आधा हिस्सा है जो कि समाज को आगे ले जाने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को लेकर लोगों को जागरूक करना है,समाज को एकता में पिरोने की आवश्यकता आज के समय में है ऐसे में इस काम को बखूबी कार्यकर्ता निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी का सम्मान किया है और भविष्य में भी सरकार। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आईसीडीएस डे की बधाई देते हुए कहा है कि सरकार इनके साथ है और समय-समय पर उनकी मांगों को पूरा करती रहेगी।
