By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च किए करोड़ों रुपए: तरुण विमल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > बीजेपी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च किए करोड़ों रुपए: तरुण विमल
electionhimachalpolitical

बीजेपी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च किए करोड़ों रुपए: तरुण विमल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/01 at 3:22 PM
Share

कुल्लू (मनमिंदर अरोड़ा): हिमाचल के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए प्रदेश व केंद्र के बीजेपी सरकार ने मिलकर 528 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और 5 लाख मरीजों का फ्री इलाज हुआ है। कुल्लू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरुण विमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की और हिमाचल प्रदेश को भी इसका लाभ मिला है। तरुण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयुष्मान भारत के तहत 4 लाख 32 परिवारों को पंजीकृत किया गया और 1 लाख 60 परिवारों के इलाज पर 202 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

प्रवक्ता तरुण विमल ने बताया कि जो लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पाए। उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिम केयर योजना लाई। प्रदेश में 6 लाख 28 हजार परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत किए गए और 3 लाख 42 हजार लोगों का इलाज किया गया। जिस पर प्रदेश सरकार के द्वारा 326 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में 5 लाख मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ और 528 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई। प्रवक्ता तरुण विमल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार झूठे वादे करती है लेकिन भाजपा ने जनता के बीच जो वादे रखें। उन्हें पूरा किया गया है।

हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में भी केंद्र सरकार के द्वारा बिलासपुर में एम्स खोला गया और उस पर भी पंद्रह सौ करोड़ रुपए का खर्च किया गया। एम्स खुलने के बाद अब लोगों को अपने इलाज के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना होगा। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को भी केंद्र सरकार के द्वारा 510 करोड़ रुपए की आर्थिक रूप से मदद की गई और ऊना में पीजीआई के सेटेलाइट केंद्र को भी 450 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार के द्वारा दी जा रही है। भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरुण विमल ने बताया कि आज गरीबों को अपने बीमार होने पर इलाज की चिंता नहीं रहती है। क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों से काफी खुश है।

TAGGED: BJP government, health people, Tarun Vimal
admin November 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अपनी जीत को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार आशीष लगा रहे पूरा जोर, कर रहे चुनावी प्रचार
Next Article विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही AAP पार्टी का बिखर रहा कुनबा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?