By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी जीत को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार आशीष लगा रहे पूरा जोर, कर रहे चुनावी प्रचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अपनी जीत को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार आशीष लगा रहे पूरा जोर, कर रहे चुनावी प्रचार
electionhimachal

अपनी जीत को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार आशीष लगा रहे पूरा जोर, कर रहे चुनावी प्रचार

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/01 at 3:01 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के साथ ही आजाद प्रत्याशी के रूप में आशीष शर्मा में चुनावी मैदान में है। पार्टी उम्मीदवारों को टक्कर देने के लिए आशीष शर्मा ने अपने चुनाव में प्रचार प्रसार में पूरा जोर लगा रखा है। सोमवार को भी विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत काले अंब और स्वाहल में लोगों के बीच पहुंचकर जनता से रूबरू होकर वोट मांगा।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आशीष ने कहा कि अगर जनता मौका देती है तो चुनावों के बाद लापता होने वाले विधायकों का रिवाज बदलेंगे और हर माह एक पंचायत में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। चार सालों बाद जनता के बीच दिखने वाले विधायकों का रिवाज बदलकर लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद गायब होने वाले अधिकतर विधायक चार सालों बाद जनता के बीच में दोबारा आना शुरू करते हैं लेकिन चार साल जनता की कोई सुध नहीं लेते। चार सालों तक जनता इनकी राह ताकती रहती है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। अगर जनता के आशीर्वाद से वह विधायक बनते हैं तो इस प्रथा को बदलेंगे और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समाधान करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता का भारी समर्थन और प्यार उन्हें मिल रहा है। इससे साबित होता है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता अगर मौका देगी तो 40 पंचायतों और जिला मुख्यायल में एक समान विकास करवाया जाएगा।

TAGGED: election campaign, Independent candidate Ashish
admin November 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विनोद कुमार सहित 50 लोग AAP का दामन छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
Next Article बीजेपी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च किए करोड़ों रुपए: तरुण विमल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?