मंडी/परी शर्मा: आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर आगाज तो धमाकेदार किया था लेकिन अब आम आदमी पार्टी का कुनबा बिखरता हुआ दिख रहा है। आप के प्रत्याशी नामांकन वापिस लेकर भाजपा को समर्थन दे रहे है। वही कई नेता जो कांग्रेस छोड़ आप में गए थे वो भी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में ही वापिसी कर रहे है।

द्रंग विधानसभा में आप प्रत्याशी वापस ले चुकी है नामांकन
दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में भी चढ़ाई करने का स्वपन्न संजोया था। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हिमाचल में धमाकेदार एंट्री भी मारी थी। चुनाव की तिथियों की घोषणा से पहले पार्टी के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो भी हिमाचल में किया और हर जिला में पत्रकार वार्ता कर हिमाचल की 68 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने और सरकार बनने के दावे किए लेकिन अब आम आदमी पार्टी कहीं नजर नहीं आ रही है। यूं तो चुनावी मैदान में विभिन्न दलों और आजाद प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है लेकिन यंहा दो ही पार्टीयों में मुकाबला देखने को मिल रहा है।
मंडी जिला के द्रंग विधानसभा में तो आप पार्टी की प्रत्याशी ने नामांकन वापिस लेकर भाजपा का दामन थाम लिया है और भाजपा को समर्थन दिया है। वही लोगों ने कहा कि जोर शोर से हिमाचल में एंट्री करने वाली आप पार्टी अब तक मजबूती नहीं पकड़ पाई है। चुनाव की घोषणा होते ही कही ना कही आप पार्टी बैकफुट पर गई है। दिल्ली में बडे़-बड़े नेताओं पर ईडी की कार्यवाही का दवाब बनाया गया है वो भी कही ना कही इसका कारण हो सकता है। उन्होने कहा कि पार्टी के कई लोगों को टिकट नही मिला है और इसको लेकर भी उनमें रोष है।
