अरविंदर सिंह,हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने शनिवार को अपने मंडल कार्यकारी का विस्तार कर दिया हैं। कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए सुरेश सोनी व राजेश ठाकुर को महामंत्री नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा 16 पदाधिकारीयों को भी नियुक्ति प्रदान की गई हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष ने हमीरपुर शहरी इकाई अध्यक्ष पद पर मनीष पूरी को नियुक्त किया हैं।
आदर्श कांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर और जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा से विचार विमर्श करके अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि नई मंडल कार्यकारिणी में दो महामंत्री, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिवों सहित 16 सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौपी गई हैं।
