राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा बोर्ड की और से एसओएस का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय के तहत परीक्षा सत्र मार्च व सितंबर 2024 में कक्षा आठवीं, दसवीं व जमा दो हेतु आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में वार्षिक कलैंडर जारी कर दिया गया हैं।
मार्च 2024 के लिए 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए फ्रेश एडमिशन, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, इंप्रूवमेंट के लिए बिना विलंब शुल्क के 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक, 1 नवंबर से 30 नवंबर तक 1000 रुपए के साथ ओर 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 2000 रुपए के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सितंबर 2024 के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए फ्रेश एडमिशन, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, इंप्रूवमेंट के लिए बिना विलंब शुल्क 1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल तक होंगे। वहीं विलंब शुल्क 1 हजार रुपए के साथ एक मई से 31 मई तक ओर विलंब शुल्क 2 हजार रुपए के साथ एक जून से 29 जून तक आवेदन छात्र कर सकेंगे।
