बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने षडय़ंत्र रचा है। इसका कांग्रेस मुंहतोड़ जबाव देगी। यह बात बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग प्रमुख विजय पाल ने कही।
विजय पाल ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा ने पीएम मोदी और गौतम अडानी के रिश्ते को लेकर आवाज उठाने की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विपक्ष, विपक्षी दलों, मीडिया की आवाज को दबाया जा रहा है। जोकि लोकतंत्र के घातक है। उन्होंने कहा कि कभी देश के 609वें नंबर का व्यक्ति आज विश्व में दूसरे नंबर का अमीर व्यक्ति बन चुका है। जिसे मोदी का एंजेट भी कह दिया जाए तो भी सही होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा सफल रही है। जिससे भाजपा नेता बौखलाहट में हैं जिसको लेकर पुर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द की है। उन्होंने कहा वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है । उन्होंने कहा अगर उग्र आंदोलन भी करना पड़ेगा तो कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी । उन्होंने कहा राहुल गांधी के खिलाफ़ भाजपा षडय़ंत्र रच रही है, जो कभी भी बर्दास्त नही किया जाएगा ।
