अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जेओए आईटी पेपर लीक मामले में भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग के पेपर लीक मामले का रिव्यू करने के लिए डीआईजी विजिलेंस जी शिवाकुमार शनिवार को हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच से जुड़े सभी पहलुओं पर विजिलेंस के अधिकारियों से बातचीत की। पेपर लीक मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जबकि 19 मामलों में जांच जारी हैं। पेपर लीक मामले की जांच का रिव्यू करने के दौरान उन्होंने सभी एफआईआर की बारीकी से जांच की।
जाहिर हैं कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद अब तक पूर्व सचिव सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 819 ट्रेफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। हमीरपुर निवासी आरटीओ दफ्तर धर्मशाला में सेवाएं दे रहा था यहां से इसे विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब पेपर लीक प्रकरण में दर्ज पहली एफआईआर में नामजद किए गए आयोग के पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया जा सकता हैं।
डीआईजी विजिलेंस जी. शिवा कुमार ने कहा कि भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले की जांच का रिव्यू किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो चुकी हैं, साथ ही 19 मामलों में जांच जारी हैं । उन्होंने कहा कि हरेक पहलू से मामले की जांच हो रही हैं ओर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
