नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का व्यवस्था परिवर्तन का प्रथम वर्ष बेहद सराहनीय रहा है । आपदा के बावजूद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने ग्राउंड जीरो पर कार्य करते हुए कई अहम फैसले लिए और आपदा प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार से कोई मदद न मिलने के बावजूद भी आर्थिक मदद पहुंचाई । प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्य को देश भर में सराहना मिली है ।
नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है । भाजपा केवल मात्र विपक्ष में होने का काम करते हुए विरोध दिवस मना रही है,लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रथम वर्ष बेहद उपलब्धियां भर रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के हित में कई अहम फैसले लिए ।उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद के बिना आपदा प्रभावित लोगों को अलग से आर्थिक पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में जिला सिरमौर की ही अगर बात करें तो 300 करोड़ से ज्यादा का बजट अभी तक जिला को मिल चुका है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों के समय में भी कई जश्न बनाए गए सरकारी खर्चों पर केंद्र की मदद से कार्यक्रम आयोजित हुए, लेकिन आज भाजपा को कांग्रेस सरकार का प्रथम वर्ष का कार्यकाल रास नहीं आ रहा है क्योंकि भाजपा का काम केवल मात्र विरोध करना है ।
