By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में शिवधाम के कार्य के निरीक्षण उपरांत कैबिनेट मंत्री ने दिए ये संकेत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में शिवधाम के कार्य के निरीक्षण उपरांत कैबिनेट मंत्री ने दिए ये संकेत
himachalNews

मंडी में शिवधाम के कार्य के निरीक्षण उपरांत कैबिनेट मंत्री ने दिए ये संकेत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/10 at 7:23 PM
Share

मंडी :धर्मवीर -(TSN)- हिमाचल प्रदेश के पूर्व में रहे सीएम जयराम ठाकुर का मंडी में शिवधाम बनाने का सपना उनकी सरकार के समय से ही अधूरा पड़ा है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार भी इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रही है। वहीं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इसी बात के संकेत दिए हैं कि इस कार्य को प्रदेश में आई बारिश की आपदा से निपटने के बाद पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे की सैंकड़ों करोड़ की लागत से पर्यटन को बढ़ावा देने के अद्देश्य से बनने वाला यह प्रोजेक्ट सफेद हाथी बनकर ही न रह जाए।

प्रदेश सरकार पर अभी है आपदा का बोझ, शिव धाम की सीएम से करेंगे बात

अपने मंडी दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधर में लटके निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिसमें वल्लभ कॉलेज मंडी का भवन व कांगनी धार में बनने वाला शिव धाम शामिल रहा। शिवधाम का निर्माण स्थल का मंत्री व सांसद प्रतिभा सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिवधाम का कार्य पूर्व की जयराम सरकार में ही रूक गया था। जिसपर लगभग 14 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है। मौजूदा समय में प्रदेश सरकार बारिश से हुई आपदा से राहत में लगी है और यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार उनपर 80 हजार करोड़ का ऋण छोड़ कर गई है और ऐसे में सैंकड़ों करोड़ की लागत से बनने वाले शिवधाम के कार्य को लेकर वह सीएम और पर्यटन विभाग से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काफी धनराशि खर्च की जा चुकी है और बहुत सी धनराशि की अभी भी आवश्यक्ता है। जिसके लिए उच्च स्तरीय वार्ता कर ही कुछ कहा जा सकता है कि इस कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विषयों को लेकर कार्य कर रही है और जैसे ही प्रदेश में आय के साधनों में वृद्धि होगी रूके कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED: Mandi Cabinet Minister Vikramaditya Singh
Chandrika December 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अपनी मांगों को लेकर पड़दूनी पंचायत के लोग करेंगे प्रदर्शन..घुमंतू गुर्जरों को लेकर कर रहे ये मांग
Next Article भाजपा के पास नही है कोई मुद्दा विपक्ष का काम विरोध करना- अजय सोलंकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?