By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी को काम की आदत तो कांग्रेस को आरोप लगाने की: सतपाल सत्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > बीजेपी को काम की आदत तो कांग्रेस को आरोप लगाने की: सतपाल सत्ती
electionhimachalpolitical

बीजेपी को काम की आदत तो कांग्रेस को आरोप लगाने की: सतपाल सत्ती

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/30 at 11:59 AM
Share
political

राकेश, ऊना: प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह से बन चुका है। प्रत्याशी जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लाई गई है। कांग्रेस की ओर से लाई गई चार्जशीट पर भाजपा की ओर से तंज कसा जा रहा है। ऊना सदर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।सतपाल सत्ती ने शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस की ओर से लाई गई चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए कांग्रेस को निराधार आरोप लगाने की आदत की बात कही।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की ओर से पूर्व में भी गलत तथ्यों पर लगाए गए आरोपों पर कई बार क्षमा मांगने का भी दावा किया । सतपाल सत्ती ने कांग्रेस आएगी तब जांच करवाएगी की बात कहते हुए नेता विपक्ष पर व्यंग कसा ।

बता दें कि ऊना सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सत्ती और कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया और अपने लिए वोट मांगे । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऊना सदर विधानसभा में पिछले 5 वर्ष में हजारों करोड़ की लागत से विकास के अनेकों कार्य किए जाने का दावा किया ।

सतपाल सत्ती ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा की ओर से पीएम आवास योजना के तहत मिले घरों पर से योजना टिकाऊ को सरकार आने पर मिटा देने के वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को अच्छे कामों की तारीफ करने की अपेक्षा हर कार्य में आलोचना किए जाने की आदत का भी दावा किया ।

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा भी जुटे हैं चुनावी प्रचार में

ऊना सदर विधानसभा से ही कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने विधानसभा क्षेत्र के संतोषगढ़ में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया । रायजादा ने इस अवसर पर चुनाव प्रचार के दौरान भारी जनसमर्थन मिलने का दावा करते हुए दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का भी दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के दहाई के आंकड़े से भी कम पर जाने की बात भी कही । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से गरीब वर्ग का मजाक उड़ाए जाने का आरोप लगाते हुए इसके तर्क में पीएम आवास योजना के तहत मिले घरों पर आवास पट्टिकाएं लगाए जाने का जिक्र किया । कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस की सरकार बनने की दिशा में प्रदेश में इन पट्टिकाओं को मिटाने की बात भी कही ।

TAGGED: congress, Shimla, una
admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Himachal अनिल चौधरी माने तो विपिन नैहरिया अभी भी चुनावी मैदान में,मुश्किलें कम करने के लिए मनाने का दौर अभी भी जारी
Next Article himachal भाजपा का विधायक ना होने के कारण अभी तक रुका हुआ है फतेहपुर का विकास: राकेश पठानिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?