संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी इन दिनों चुनावी प्रचार प्रसार में अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। वहीं इस बार भाजपा की ओर से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र चुनावी मैदान में राकेश पठानिया को उतारा गया है। फतेहपुर में भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए राकेश पठानिया चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। शनिवार को राकेश पठानिया ने राजा का तालाब के गांव चकबाड़ी में अपना चुनावी प्रचार किया। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
फतेहपुर में जिस तरह से जनसैलाब उनके समर्थन में आगे आ रहा उसको लेकर भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया ने जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की हैं कि जिस तरह मैंने नूरपुर में विकास करवाया है उस हिसाब से देखा जाए तो फतेहपुर में विकास हुआ ही नहीं है,जिसका मुख्य कारण भाजपा की देश प्रदेश में सरकार तो है पर फतेहपुर में भाजपा का विधायक ना होना है।
भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया ने कहा कि भाजपा पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और फतेहपुर विधानसभा की सीट की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बनाया हुआ है जिसकी बदौलत 18 साल बाद यहां भाजपा का कमल खिलाएंगे।
