By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा
himachalpolitical

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/04/29 at 8:42 PM
Share
धर्मशाला -:धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि नगर निगम धर्मशाला के लिए भाजपा प्रत्याशियों का चयन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में उम्मीदवारों का चयन किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक व्यापक चर्चा के बाद किया जाता है।
धर्मशाला के समीप शीला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित झूठी गारंटियों से नाराज होकर 200 से अधिक परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है और लोग आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का संकल्प ले रहे हैं।उन्होंने धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बताते हुए कहा कि शहर तेजी से विस्तार कर रहा है, इसलिए ऐसी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधियों की जरूरत है जो भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकें।सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी नगर निगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो जनहित में काम करे और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए। उन्होंने दावा किया कि जनता में मौजूदा सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में और लोग भाजपा से जुड़ सकते हैं।कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे लोगों को बरगलाने की बात करना कांग्रेस की हताशा दर्शाता है। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता खुद भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जब कांगड़ा आए, तो उसे यह देखना चाहिए कि प्रदेश सरकार वास्तव में जनता के हित में काम कर रही है या सिर्फ अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचा रही है।
मुख्यमंत्री के धर्मशाला दौरे पर टिप्पणी करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि केवल दौरे करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है, जैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।
TAGGED: Dharamshala BJP MLA Sudhir Sharma
Chandrika April 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार
Next Article बल्ह क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?