सतपाल सत्ती ने जिले के बाजारों में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बिना किसी योजना या विचार-विमर्श के यह कदम उठाया गया है, जिससे कई लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की रेहड़ियां बंद की गई हैं, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे निर्णय विचार-विमर्श और योजना के साथ लिए जाएं, ताकि किसी की आजीविका पर असर न पड़े।सतपाल सत्ती ने मेहतपुर सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के प्रशासनिक निर्णय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मंडी को स्थानांतरित किया जा रहा है, वहां किसानों को काम करने में दिक्कतें आएंगी क्योंकि वह क्षेत्र एक मैरिज पैलेस के पास है, जहां विवाह समारोहों के दौरान दिक्कतें होंगी।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाए और अवैध रूप से पंजाब से रेहड़ियां लाने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा.
भाजपा किसान मोर्चा हर बूथ पर बनाएगी 10 किसान पहरी..डेढ़ माह में पूरा करने का लक्ष्य
Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक अहम बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्य रूप से शिरकत की।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक सतपाल सत्ती ने बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि भाजपा किसान मोर्चा जिले के हर बूथ स्तर पर 10 किसान पहरी का गठन करेगा। इस अभियान को डेढ़ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उन्हें भाजपा के साथ जोड़ना है।
Leave a comment
Leave a comment
