बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस ने गम्भीर आरोप लगाए है। घुमारवी ब्लॉक कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने इस बारे में एसएचओ घुमारवीं को शिकायत दी है। आरोप है कि डिग्री कॉलेज घुमारवीं बिलासपुर में इवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में कुछ लोगों ने जाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की और वीडियोग्राफी की है। जागीर सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेता ने कॉलेज के चौकीदार और एक क्लर्क की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजेपी का स्थानीय नेता इन कर्मचारियों के साथ पिछले दरवाजे से स्ट्रॉन्ग रूम में एंटर हुआ। उन्होंने कहा कि इवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के वे नजदीक क्या करने गए इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन का कहना है कि थ्री लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, दूसरी तरफ इतनी बडी लापरवाही का मामला सामने आया है। जागीर सिंह मेहता ने कहा कि हमारा शक और भी बढ़ गया है क्योंकि जो पुलिस कर्मिं ठीक तरीके से कार्य कर रहे थे उनका तबादला कर दिया गया है।
कॉलेज के बाहर चक्का जाम करने की चेतावनी
घुमारवी ब्लॉक कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने भारत निर्वाचन आयोग से मंग की है कि इस मामले पर कार्यवाई की जाए। उन्होंने ये भी कहा कि यदि इस मामले को लेकर कार्यवाई नहीं कि जाती है तो वे डिग्री कॉलेज घुमारवी गेट के बाहर बुधवार को चक्का जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
