By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सीख लेने की आवश्यकता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सीख लेने की आवश्यकता
himachalNews

भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सीख लेने की आवश्यकता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/17 at 8:41 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में अपनी जमा पूंजी 51 लाख की राशि देकर मिसाल कायम की है। आपदा के समय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। रविवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सीख लेने की आवश्यकता है।

सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता प्रदेश में आए और सैर सपाटा करके निकल गए। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आने के बाद भी प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता केंद्र के समक्ष प्रदेश की जनता का पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर से संबधित एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी राज्यसभा सांसद निधि से प्रदेश की कोई मदद नहीं की। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तो यहां आते हैं और सैर सपाटा करके चले जाते हैं। लेकिन आपदा के समय जनता के दर्द को यह भाजपा नेता भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्य किया है। जिसके चलते जनता को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में भी समय-समय पर प्रशासन के साथ मिलकर उन्होंने भी विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण किए। वहीं, जनता को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। वहीं, कई ऐसे रोड थे जिन्हें उन्होंने अपने स्तर पर भी जनता की समस्या को देखते हुए खुलवाया। वहीं, अब जनता को राहत मिली है। सुनील शर्मा ने कहा कि आपदा के समय हर व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि देनी चाहिए। इसे पीडि़त और प्रभावित परिवारों की समस्याएं कुछ और कम होंगी।

TAGGED: Bilaspur State Congress Committee Secretary
Chandrika September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओछघाट में छिंज मेंले में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री… बोले, आपदा प्रभावितों को रसोई गैस की किट और निशुल्क राशन देगी सरकार
Next Article बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल के निशाने पर सुक्खू सरकार., बोले… प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?