सोलन : योगेश शर्मा – स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने रविवार को एक दिवसीय सोलन प्रवास के दौरान ओछघाट में आयोजित छिंज मेंले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस दौरान उनके साथ जोगिन्द्रा बैंक सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला परिषद सदस्य सोलन मनोज वर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे । स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने जहां छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, वहीं ओछघाट में मेला मैदान की आधारशीला भी रखी।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि मेले हमारी पारंपरिक परंपराओं को संजोए हुए हैं । ऐसे में इन्हें संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है और आने वाली पीढ़ी भी इन परंपराओं को आगे लेकर जाए, इसके लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत है वहीं उन्होंने मेला मैदान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज युवा नशे जैसी प्रवृत्ति में पड़ते जा रहे हैं ऐसे में जरूरी है कि खेल मैदान होने चाहिए ताकि अगर युवा खेलों की तरफ आगे बढ़ेंगे तो नशे से भी दूर रहेंगे।
वहीं उन्होंने आपदा के समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में अपनी सारी जीवन की कमाई दी है ऐसे में देश के पहले ऐसे राजनेता है जिसने अपनी पूरी जमा पूंजी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी है वहीं दूसरी तरफ लगातार आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने का कार्य भी सरकार कर रही है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जाता है।
बता दें कि अब सुक्खू सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को रसोई गैस की किट और निशुल्क राशन प्रदान करेगी, निशुल्क राशन की सुविधा 31 मार्च 2024 तक दी जाएगी,प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न राहत योजनाओं की घोषणा की है। इसी कड़ी में यह घोषणा की गई है।
