संजीव महाजन,नूरपुर: भाजपा की ओर से संगठनात्मक जिला नूरपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में आक्रोश रैली निकाली गई। इस आक्रोश रैली में चार विधानसभाओं के भाजपा नेताओं, भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। यह आक्रोश रैली नूरपुर चौगान से नूरपुर बाजार सचिवालय तक निकाली गई। इस आक्रोश रैली में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से संस्थानों,दफ्तरों को डिनोटिफाइड किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जबसे कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है उस दिन कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में जो निर्णय लिए हैं वह प्रदेश विरोधी हैं। उन्हीं के तहत हिमाचल में चल रहे संस्थानों और दफ्तरों को बंद किया गया हैं। उनको दोबारा शुरू करवाने को लेकर नूरपुर में भाजपा पार्टी धरना प्रर्दशन और रैली कर रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की गारंटियों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इस पर कांग्रेस कुछ भी नहीं कर पाएगी। जो जनता के साथ झूठी गारंटियों को लेकर सता में आए हैं यही गारंटियां इन्हें गिराएंगी। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया का इस रैली में ना शमिल होने को लेकर यह कहा कि उन्हें शायद कोई जरुरी पड़ गया होगा,हम उनसे बात करेंगे।
