राकेश,ऊना: कांग्रेस सरकार के निर्णय के खिलाफ शनिवार को ऊना में बीजेपी आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस आक्रोश रैली के माध्यम से बीजेपी ने प्रदेश सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंद्र कंवर सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। आक्रोश रैली में प्रेम कुमार धूमल और वरिंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी की माने तो भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की सुविधा के लिए संस्थानों को खोला था ताकि लोगों को दूरदराज क्षेत्रों में सुविधा मिल सके और उनके काम आसानी से हो सके, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन संस्थानों को बंद कर दिया जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके बाद 19 कॉलेजों को डीनोटिफाई कर दिया हैं, जिस कारण भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही हैं।
उन्होंने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तब से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए थे उनको भी अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा हैं। महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपए डालने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक वह भी नहीं आए हैं। उन्होंने कहा है कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है और जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की हैं। उन्होंने कहा है तमाम मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे ताकि बंद हुए संस्थानों को फिर से खोला जाएं।
