मंडी/परी शर्मा: भाजपा के नेता ये भूल जाते है कि हिदुंस्तान 1947 को आजाद हुआ और इनके नेता कहते है कि हिंदुस्तान तब आजाद हुआ जब मोदी प्रधानमंत्री बना। ये भूल जाते है कि दुनिया की सबसे पुरानी पार्टी है तो वो कांग्रेस पार्टी है कांग्रेस पार्टी ने आजादी दिलाई, ये बात कौल सिंह ठाकुर ने पधर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। पद्धर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने जन संवाद किया। इस दौरान रैली भी निकाली गई और जनसभा का आयोजन भी हुआ। इस जनसभा में भारी संख्या में युवाओं, बुजुर्गो और महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने उनके साथ 1977 से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कौल सिंह ने अब तक के उनकी विजय का श्रेय जनता को दिया। दं्रग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एंव पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता सर्वपरी है वही चुनते है तभी हमे जन सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होने जनसभा में भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि हिदुंस्तान 1947 को आजाद हुआ और इनके नेता कहते है कि हिंदुस्तान तब आजाद हुआ जब मोदी प्रधानमंत्री बना। ये भूल जाते है कि दुनिया की सबसे पुरानी पार्टी है तो वो कांग्रेस पार्टी है कांग्रेस पार्टी ने आजादी दिलाई, अंग्रेजों को देश के निकाला, अंग्रेजों का राज खत्म किया। लोगों को जमीन मिली ये कांग्रेस की देन है।
मेरी 40 साल की राजनीति ईमानदरी की
कौल सिंह यही नही रूके उन्होने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री एक्सिडेंटली बने है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कार्यो, विभागों को थुनाग लेकर के चले गए। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम मेरे बारे में बड़ा कुछ बोलते है लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मेरी 40 साल की राजनीति ईमानदरी की है, 8 हजार बेटियों को रोजगार स्वास्थ्य विभाग में हमने दिलाया है। अगर मैं भ्रष्टाचारी होता तो मुझे द्रंग की जनता आठ बार विधायक ना बनाती।
