By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्नल धनीराम शांडिल का सेना से राजनीति तक का ऐसा रहा सफर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कर्नल धनीराम शांडिल का सेना से राजनीति तक का ऐसा रहा सफर
electionhimachalpolitical

कर्नल धनीराम शांडिल का सेना से राजनीति तक का ऐसा रहा सफर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/09 at 6:32 PM
Share

हिमाचल(चन्द्रिका): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल धनी राम शांडिल हिमाचल प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले धनी राम शांडिल भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्होंने 1962-96 तक सशस्त्र बलों में सेवा की और कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए। राजनेता के अतिरिक्त कर्नल धनीराम शांडिल की अन्य उपलब्धियां भी रही है, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। बता दें कि कर्नल धनीराम शांडिल ने 1988 से 1996 की अवधि के दौरान पूर्वोत्तर भारत के लोगों की आदिवासियों की जीवन-शैली और जातीय समस्याओं का गहन अध्ययन किया। इस अध्ययन पर 1996 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से डॉक्टरेट की उपाधि से उन्हें सम्मानित किया गया था।

ऐसा रहा राजनीति का सफर

राजनीति में भी कर्नल धनीराम शांडिल ने अपनी मेहनत से जगह बनाई। भारीतय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर अपना रुख किया। कर्नल धनी राम शांडिल 1999 में 13वी लोकसभा के लिए हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए। 2004 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 14 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए। अप्रैल, 2011 से सितंबर, 2013 तक महासचिव, प्रभारी मिजोरम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, और सदस्य, कांग्रेस कार्य समिति बने रहे। कर्नल धनिराम शांडिल दिसंबर, 2012 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए; 25 दिसंबर , 2012 से 21 दिसंबर, 2017 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रहे। वे दिसंबर, 2017 में 13वीं विधानसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए और सदस्य, कल्याण, लोक प्रशासन और नैतिकता समितियों के रूप में नामित हुए।

2022 के विधानसभा चुनावो में भी विधानसभा क्षेत्र सोलन से प्रभावशाली चेहरा

2022 के विधानसभा चुनावों में भी वे विधानसभा क्षेत्र सोलन से प्रभावशाली चेहरा है। कर्नल धनीराम शांडिल का कांगेस शीर्ष नेताओं के साथ अच्छा तालमेल रहा है। उन्होंने अपने 5 सालों की रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र सोलन के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सोलन में विकास कार्य करवाए।

कर्नल धनीराम शांडिल का निजी जीवन

कर्नल धनीराम शांडिल का जन्म 20 अक्तूबर 1940 को ग्राम बशील , तहसील कांडाघाट, जिला सोलन में हुआ। उन्होंने एमए, एम.फिल और पीएच.डी. की शिक्षा हासिल की। कर्नल धनीराम शांडिल को पढ़ना, संगीत सुनना (शास्त्रीय), ट्रेकिंग, प्रकृति में लंबी सैर और टेनिस, गोल्फ और बैडमिंटन खेलना  पसंद है।

TAGGED: Colonel Dhaniram Shandil, himachal
admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ वीक के तहत निकाली गई साइकिल रैली का पौंग में हुआ समापन
Next Article भाजपा के नेता ये भूल जाते है कि हिंदुस्तान 1947 को आजाद हुआ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?