सुजानपुर,13 नबम्बर-भाजपा नेताओं ने सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा तीखा ह.मला बोला है. सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, महामंत्री जगन कटोच,अनिल कौशल.मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजेंद्र वर्मा पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से पहले अपने पुराने दिनों को उन्हें जरूर याद कर लेना चाहिए फिर किसी पर उन्हें आरोप लगाने चाहिए.
राजेंद्र राणा पर केवल सुर्खियां बटोरने के लिए लगाते हैं आरोप
भाजपा नेताओं ने कहा कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राणा पर जो भी आरोप लगाते हैं वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए लगाते हैं.उन्होंने कहा कि राजेंद्र वर्मा भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का सहारा ले रहे हैं और उन पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं.भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में कुछ दिन पहले सुजानपुर कांग्रेस की एक नेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र उनके खिलाफ प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम पर लिखा था जिसमें राजेंद्र वर्मा की तमाम कारगुजारी उन्होंने जनता के सामने रखी थी. उन्होंने कहा कि अगर शहर में टाउन हॉल बन रहा है तो वह राजेंद्र राणा की देन है.भाजपा सरकार ने उसके लिए बजट का प्रावधान करवाया था.अगर सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग का कार्य शुरू होना है तो यह पैसा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के प्रयासों से जारी हुआ है.कांग्रेस सरकार ने सुजानपुर में क्या किया है,इस बात का पुख्ता प्रमाण भाजपा द्वारा सुजानपुर शहर में खोले गए.दोनों डिवीजन कार्यालय हैं,जिन पर इस सरकार ने सत्ता संभालते ही ताले लगवा दिए.इसलिए राजेंद्र राणा के ऊपर किसी भी तरह का बयान देने से पहले ब्लॉक कांग्रेस से सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष को अपने गिरेबान में जरूर झांकना चाहिए।
