राकेश,ऊना: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ऊना में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक सादे समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर जिले की हरौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं की ओर स्व सामूहिक रूप से पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पार्टी नेताओं ने पंडित दीनदयाल की सोच और विचारधारा को राष्ट्र के प्रति समर्पित बताते हुए उनके विचार में राज्य और केंद्र की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जाना प्रमुख रूप से प्रथम कतार में शामिल बताया। इस मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ , ज़िला परिषद किसान मोर्चा और मंडल के नेता उपस्थित रहे।
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Leave a comment
Leave a comment
