शिमला: हिमाचल आने वाले सैलानियों का आखिरकार ढाई साल बाद सपना पूरा हुआ। इस बार नवरात्र टूरिस्ट सीजन में पर्यटकों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शिमला-दिल्ली हवाई उड़ान शुरू होने से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिली है।
सोमवार से दिल्ली-शिमला के लिए नियमित हवाई उड़ानें शुरू हुई। बताया जा रहा है कि एटीआर 48 सीटर जहाज ने दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरी और सुबह 8:20 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर लैंड किया। उसके बाद 8:50 बजे शिमला से उड़ान भरी और सुबह 10.00 बजे दिल्ली में लैंड किया। एक तरफ का किराया प्रति सीट 2480 रुपए तय किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई “उड़ान” योजना के तहत इन उड़ानों की 50% सीटों पर 2480 रुपए सब्सिडाइज्ड किराए की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि ये उड़ान 6 सितंबर से शुरू होनी थी। लेकिन किसी वजह से यह उड़ान 26 सितंबर से शुरू। उन्होंने कहा कि यात्री अधिक जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एलाइंसएयर.इनमें लॉग इन करके सीट बुक कर सकते हैं।
