शिमला :कमल भारद्वाज- भाजपा हिमाचल प्रदेश कि नगर निगम चुनावों को लेकर अहम बैठक सर्किट हाउस शिमला में हुई। नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, इस बैठक में भाजपा के नेतृत्व के समक्ष पूरी रणनीति के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सभी छोटे से छोटे पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है ताकि सशक्त रूप से इन चुनावों में चुनाव लड़े और भाजपा का प्रचार नगर निगम पर एक बार फिर लहराए।
जनता से संवाद के बाद लाएंगे भाजपा का मेनिफेस्टो
सुखराम चौधरी ने कहा कि आज नगर निगम की दृष्टि से यह हमारी यह पहली बैठक है और जिस प्रकार से मुद्दे हमारे समक्ष निकल कर आएंगे और जनता से हम संवाद करेंगे उसके बाद हम भाजपा का नगर निगम शिमला को लेकर मेनिफेस्टो भी जनता के समक्ष लेकर आएंगे। भाजपा नगर निगम शिमला में विकास के नाम पर वोट मांगेगी और चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के समय नगर निगम शिमला में 41 वर्ड बनाए गए थे और कांग्रेस की सरकार ने उसको फिर 34 कर दिया है, इसको लेकर भी जिस स्तर पर हमने सरकार के साथ लड़ाई लड़नी है वह हम लड़ेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
