अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में लिए गए पिछले 6 महीनों के फैसलों को रिव्यू किया जा रहा हैं। फैसलों को रिव्यू करने के आदेश पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा जहां लगातार कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रही हैं तो वहीं कांग्रेस इसे जनता के हित का फ़ैसला बता रही हैं।
वहीं इस मामले पर हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि चुनावों के दौरान वोट हासिल करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने क़ई तरह की घोषणाएं की है जिन्हें रिव्यू करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट हासिल करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने जहां-जहां पर भी लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे शिलान्यास किए होंगे उन सभी योजनाओं और प्रोजेक्टों को कांग्रेस की नई सरकार रिव्यू के
उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी। उन घोषणाओं के लिए बजट का प्रावधान किया गया हैं या नहीं इन सभी चीजों को नई सरकार रिव्यू करेगी ताकि प्रदेश की जनता को सही योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी बदले की भावना से काम नहीं करती हैं और जन हित के लिए ही यह काम भी किया जा रहा हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि 40 सालों से हिमाचल में कांग्रेस की सरकारों ने विकास का इतिहास रचा हैं। भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की बातों को फैलाती है, लेकिन अब आम जनता सारी सच्चाई को अच्छी तरह से जान चुकी हैं। यही वजह है कि कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास करवाएगी।
मुख्यमंत्री का हमीरपुर आने पर होगा भव्य स्वागत
कुलदीप पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के हमीरपुर आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर को मुख्यमंत्री मिलना एक बड़ी बात हैं। उन्होंने हमीरपुर और प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार को बहुमत देने के लिए आभार भी जताया हैं।
