शिमला/कमल भारद्वाज– शूटिंग का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में एडमिशन ओपन है। एडमिशन के लिए दो कैटेगरी निर्धारित की गई है, जो कि स्टूडेंट और नॉन स्टूडेंट है। अभी 80 खिलाड़ी कॉम्प्लेक्स में रोजाना शूटिंग की प्रैक्टिस करने आते हैं।
इस तरह होती है एडमिशन
शूटिंग सीखने वाले या प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को एक फॉर्म भरना होगा। जो कॉम्प्लेक्स द्वारा ही दिया जाएगा। अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी। स्टूडेंट के लिए फीस हर महीना 400 रखी गई है। नॉन स्टूडेंट को 800 रुपए जमा कराने होंगे।
कॉम्प्लेक्स के 40 खिलाड़ी ने लिया भाग
इंदिरा गांधी कॉम्प्लेक्स से इस साल 65 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए हुआ है। कॉम्प्लेक्स के टोटल 40 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया था। राइफल इवेंट त्रिवेंद्रम में 20 नवंबर को शुरू हुआ था। उसमे कॉम्प्लेक्स के 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पिस्टल इवेंट में 16 शूटर ने भाग लिया। नेशनल के लिए चयनित शूटरों में 10 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं।
कांपलेक्स में शूटिंग कोच रिटायर्ड सूबेदार विरेंदर प्रकाश का कहना है कि शूटिंग में 60% बॉयज और 40% गर्ल्स प्रैक्टिस करते हैं। कांपलेक्स द्वारा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए 4 गन है। एक गन की कीमत 2 लाख है। इसके अलावा 6 इलेक्ट्रानिक टारगेट सिस्टम भी है। एक सिस्टम की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए हैं।
इन खिलाड़ियों का हुआ सिलेक्शन
इस बार कॉम्प्लेक्स की 10 छात्राओं ने नेशनल गुंजन ठाकुर पोर्टमोर स्कूल की 12वीं की छात्रा अब नेशनल में शूटिंग करेगी। इसके अलावा मानवी सूद ऑकलैंड स्कूल की 12वीं की छात्रा, साम्या सिंह चैलसी स्कूल की 11वीं की छात्रा, ईशा ठाकुर तारा हॉल स्कूल 10वीं की छात्रा, अपर्णा चंदेल दयानंद पब्लिक स्कूल 12वीं की छात्रा, प्रवीण धीमान सेंट बीड्स कॉलेज 3rd ईयर स्टूडेंट, प्रथा शांडिल संजौली कॉलेज 2nd ईयर स्टूडेंट, एलिजा नेगी पीजी स्टूडेंट संजौली कॉलेज, दीपिका रिहाडू का चयन हुआ है। लड़कों में सौमिल नेगी DAV स्कूल न्यू शिमला, अभिजय नागल सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला और अर्जुन धवन DU (दिल्ली यूनिवर्सिटी) का सिलेक्शन हुआ है।
- 5 कैटेगिरी में होता है टूर्नामेंट
शूटिंग टूर्नामेंट को एज ग्रुप वाइज ऑर्गेनाइज किया जाता है। जिसमें अंडर 16,19,21,45 और अंडर 60 के खिलाड़ी शामिल होते हैं। कॉम्प्लेक्स में अंडर 45 और अंडर 60 के खिलाड़ी फिलहाल नहीं है। लेकिन अंडर 16 के सबसे ज्यादा खिलाड़ी है।
